अक्षय कुमार की नई साइंस फिक्शन फिल्म में रुक्मिणी मैत्रा की एंट्री! 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा जल्द ही हिंदी फिल्मों में कदम रख सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अक्षय कुमार के साथ विपुल शाह की अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर “Samuk” में नजर आने के लिए बातचीत कर रही हैं।

अक्य के साथ होगी पहली फिल्म

अगर बातचीत सफल रहती है, तो समुक रुक्मिणी मैत्रा की पहली हिंदी फिल्म होगी। फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आ सकती हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

यूके में चल रही शूटिंग

कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही समुक की शूटिंग फिलहाल यूके में चल रही है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे एक भव्य थिएट्रिकल स्पेक्टेकल के रूप में पेश करने की तैयारी है।

12 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार और विपुल

इस प्रोजेक्ट की एक खास बात अक्षय कुमार और निर्माता विपुल शाह की जोड़ी का दोबारा साथ आना है। दोनों इससे पहले “हॉलीडे” में साथ काम कर चुके हैं। करीब 12 साल बाद यह जोड़ी फिर एक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है।

2027 में रिलीज की उम्मीद

Samuk को बड़े पर्दे के लिए बनाया जा रहा है और फिल्म की रिलीज 2027 में होने की उम्मीद है। साइंस-फिक्शन, एक्शन और थ्रिलर के मिश्रण वाली यह फिल्म अक्षय कुमार के फैंस के लिए खास साबित हो सकती है।

Share This Article