श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जन्माष्टमी

श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को श्रद्धा और धार्मिक उत्साह से मनाया। गणपतयार मंदिर से लाल चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Razi Ahmad
0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: कश्मीरी पंडितों ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई तथा शहर के मध्य क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, शोभायात्रा हब्बा कदल इलाके स्थित गणपतयार मंदिर से शुरू हुई और क्रालखुद तथा बरबरशाह से होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर तक पहुंची।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।