जन्माष्टमी पर गढ़वा बस स्टैंड का नाम बदला, अब ‘श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड’ के नाम से होगी पहचान

जन्माष्टमी के अवसर पर गढ़वा नगर परिषद ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम बदलकर श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड कर दिया। अध्यक्ष और पार्षदों ने नए नाम का उद्घाटन किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • नगर परिषद की बोर्ड बैठक में पहले ही पारित हो चुका था प्रस्ताव, अध्यक्ष और पार्षदों ने किया नए नाम का उद्घाटन

गढ़वा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गढ़वा नगर परिषद ने शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम बदल दिया है। अब शहर का यह प्रमुख बस पड़ाव ‘श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड’ के नाम से जाना जाएगा।

शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में बस स्टैंड के नए नाम का विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि बस स्टैंड का नाम बदलने का प्रस्ताव पहले ही बोर्ड की बैठक में रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे विशेष अवसर पर बस स्टैंड का नाम भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखना नगर परिषद के लिए खास महत्व रखता है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को बेहतर पहचान देने और उन्हें विशिष्ट नाम देने की दिशा में भी नगर परिषद काम कर रही है।

कई राज्यों के लिए बसें होती हैं रवाना

गढ़वा का अंतरराज्यीय बस स्टैंड शहर के प्रमुख यात्री केंद्रों में शामिल है। यहां से झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हैदराबाद समेत कई राज्यों के शहरों के लिए बसों का परिचालन होता है।

नगर परिषद का मानना है कि नए नाम के साथ बस स्टैंड को शहर में एक अलग पहचान मिलेगी। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के बीच भी इसकी नई पहचान स्थापित होगी।

जन्माष्टमी के अवसर पर हुए इस नामकरण को लेकर नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।