अमेरिका में मुसलमानों को लेकर भागवत का दावा खोखला : दिल्ली में पत्रकारों पर ‘हमले’ के बाद महबूबा

महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले को लेकर मोहन भागवत के मुस्लिमों को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने वाले बयान पर सवाल उठाए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले ने अमेरिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस दावे को खोखला साबित कर दिया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदायों को भारत का अभिन्न हिस्सा करार दिया था।

महबूबा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह कहना कि मुस्लिम भारत का अभिन्न हिस्सा हैं, दिल्ली के एक पुलिस थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले के बाद फिर खोखला साबित होता है।’’ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब यह मामला केवल कट्टरपंथी तत्वों द्वारा मुसलमानों को निशाना बनाए जाने तक सीमित नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह केवल उन कट्टरपंथियों की भीड़ हिंसा भर की बात नहीं है, जो गोहत्या के आरोपों को लेकर मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर देते हैं। यह उन लोगों के बारे में है जिन्हें नागरिकों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो कथित तौर पर अल्पसंख्यकों को पीटने, अपमानित करने और डराने के लिए अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।