सूरत में अलग-अलग घटनाओं में तीन श्रमिकों की बिजली का करंट लगने से मौत

सूरत में अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के मामले दर्ज किए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सूरत: शहर में अलग-अलग घटनाओं में फैक्टरी में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक रंगाई इकाई में काम करते समय धीरज पासवान (33) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पांडेसरा इलाके में सहज मिल में रात की पाली के दौरान सिलाई मशीन पर काम करते समय वाल्मीकि शर्मा (21) की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, लिम्बायत क्षेत्र में एक कपड़ा इकाई में काम करने वाले किसान राम (20) की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु के मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।