


नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया है और इसे व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है।





उन्होंने देश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में कहा गया कि भाजपा ने जीडीपी का छ्ह प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 4.1 प्रतिशत ही खर्च किया जा रहा है। इसमें यह दावा भी किया गया है कि 2014 के बाद से 152 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं।
‘देश की शिक्षा व्यवस्था खड़े कर रही है गंभीर सवाल’
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में देश की शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है और अब ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, जहां हर छात्र को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य मिले।
