


अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड के बड़े एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। हालांकि अब अभिनेता अपनी इसी स्थापित इमेज से बाहर निकलकर पर्दे पर कुछ बिल्कुल अलग करने की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली दो फिल्मों ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ में दर्शकों को अक्षय का डार्क और विलेन वाला अंदाज देखने को मिल सकता है।





‘हैवान’ में निभाएंगे खतरनाक किरदार
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘हैवान’ को लेकर अक्षय कुमार के किरदार की काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में वह एक पूरी तरह नकारात्मक और खतरनाक किरदार निभाते नजर आएंगे। यानी इस बार कहानी में अक्षय हीरो बनकर बुराई से लड़ते नहीं, बल्कि खुद बुराई के चेहरे के तौर पर दिखाई दे सकते हैं।
‘गोलमाल 5’ में कॉमेडी वाला विलेन
‘गोलमाल 5’ में अक्षय का अंदाज और भी दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां वह एक कॉमिक एंटागोनिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। यानी दर्शकों को अक्षय के किरदार में खलनायकी के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।
हीरो की इमेज बचाने की चिंता नहीं
अक्षय ने कहा कि कई सालों तक हीरो का किरदार निभाने के बाद इस तरह के रोल करना उनके लिए काफी रिफ्रेशिंग है। उन्होंने साफ किया कि अब वह अपनी हीरो वाली इमेज को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि किरदार के साथ मजा लेना चाहते हैं।
फैंस को दिखेगा अक्षय का नया अवतार
अक्षय कुमार का यह बदलाव उनके फैंस के लिए खासा दिलचस्प है। एक्टर अब ऐसे किरदारों को चुन रहे हैं, जिनमें उन्हें अपनी पुरानी छवि से पूरी तरह अलग नजर आने का मौका मिले। ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ में उनके विलेन अवतार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
