


रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के गिरिडीह दौरे को लेकर तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। उनके काफिले की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।





जानकारी के मुताबिक लगभग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। गिरिडीह पहुंचने के बाद वे दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
