कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने जताया शोक, कहा-आपकी कमी जीवनभर महसूस होती रहेगी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शोक जताया है। रविवार को अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि देर रात प्रिय छोटे भाई सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला। मन गहरे दुःख और वेदना से व्यथित है। इस असहनीय सत्य को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है।

सोनू जी मेरे लिए केवल एक साथी नहीं, बल्कि एक प्रिय छोटे भाई जैसे थे। वे सदैव स्नेह और आत्मीयता से मुझे “मान्यवर” कहकर पुकारते थे। उनके उस अपनत्व भरे संबोधन की गूंज अब हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेगी।
झारखंड आंदोलन से लेकर झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई तक उनका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सोनू भाई, आपका यूं अचानक चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। आपकी कमी जीवनभर महसूस होती रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।