कोलकाता के चितपुर में गोदाम में लगी आग

कोलकाता के चितपुर स्थित भीड़भाड़ वाले नवाबपट्टी इलाके में रविवार को गोदाम में आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: उत्तरी कोलकाता के चितपुर इलाके में रविवार को एक गोदाम में आग लग गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

उन्होंने कहा कि यह गोदाम भीड़भाड़ वाले नवाबपट्टी इलाके में स्थित है। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।