ओडिशा के जाजपुर में महिला से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, दो आरोपी गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जाजपुर : ओडिशा में जाजपुर जिले के चंडीखोल इलाके में 32 वर्षीय एक महिला से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला की ओर से बुधवार रात कलिंगानगर थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है और आरोपियों में से एक व्यक्ति पीड़िता को जानता था जिसने फोन कर महिला से कहा कि उसके पति की तबीयत खराब है। पति की बीमारी के बारे में सुनने के बाद महिला शाम करीब सात बजे बस से चंडीखोल इलाके में पहुंची।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी उसे कथित तौर पर एक सुनसान बंगले में ले गया, जहां थोड़ी देर बाद उसका एक दोस्त भी पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शराब पी और बाद में शाम के समय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला का सुकिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हो रहा है।

कलिंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रसन्न मलिक ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने जिले के बड़चना और जेनापुर इलाकों में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।