


नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छह राज्यों में पार्टी की कमान नए हाथों में दी है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को बनाया गया है।





दूसरी ओर, सचिन पायलट को पंजाब और भूपेश बघेल को असम की कमान सौंपी गई, जबकि रणदीप सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। ज्ञात हो इसी वर्ष गुजरात और पंजाब में चुनाव होने हैं।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिरीवेल्ला प्रसाद को प्रमोट करते हुए महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। सिरीवेल्ला को पिछले कुछ वर्षों में किए गए बेहतर कार्यों के लिए अब जाकर इनाम मिला है।
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
