


गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।





सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
