


जमशेदपुर : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने रविवार को एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान से किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस वर्ष एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए भव्य पूजा पंडाल, मां दुर्गा की दिव्य एवं मनमोहक प्रतिमा के साथ विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा।






इस अवसर पर मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सुचारू और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
भूमि पूजन के अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह सहित पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी और एग्रिको के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
