Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-1 के साइड-4 चौक पर मंगलवार को कार और दो स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूटी का अगला हैंडल टूटकर अलग हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


