सिक्किम के मंगन जिले में भूस्खलन से नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हुआ

सिक्किम के मंगन में भीषण भूस्खलन से तीस्ता और चयाकुंग नदियों का बहाव बाधित हुआ, प्रशासन ने जलस्तर की निगरानी बढ़ाई, फिलहाल किसी हताहत की सूचना नहीं है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गंगटोक: सिक्किम के मंगन जिले में रविवार तड़के हुए भयावह भूस्खलन से दो नदियों का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चुंगथांग उप संभाग में तीस्ता और चयाकुंग नदियों के संगम के नजदीक नगा वन क्षेत्र में नव निर्मित नगा-टोसा सड़क के किनारे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। यह जगह थेन्ग सुरंग के ठीक सामने है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से दोनों नदियों का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, जबकि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि संकलंग और फिडांग चौकियों पर नदी का जलस्तर अभी सामान्य है, हालांकि पानी अब भी मटमैला है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन को जल स्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी बड़े बदलाव की तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।