मेघालय के पूर्व यूडीपी विधायक जेमिनो मावथोह भाजपा में शामिल होंगे

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिलांग: मेघालय के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने रविवार को घोषणा की कि वह और उनके समर्थक 12 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। कई वर्षों तक यूडीपी के उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में काम करने के बाद मावथोह ने मई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मावथोह कहा कि शनिवार को अपने समर्थकों के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की ओर से पहले भी मुझसे संपर्क किया गया था, लेकिन मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता था क्योंकि राजनीतिक फैसला बहुत सोच-समझकर लिया जाना चाहिए।’’ मावथोह ने बताया कि वह 12 सितंबर को शिलॉंग स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल होंगे। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले यूडीपी के 12 में से नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।