Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अभय कुमार चतुर्वेदी, निलेश कुमार और पवन रंजन खत्री शामिल हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए एमके श्रीवास्तव, अनिल कुमार महतो, रिंकू भकत और मधुलता रानी ने नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई के सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-दो ने अपनी दावेदारी पेश की है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ के मुताबिक, 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।
अब सभी की नजरें 4 नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इस चुनाव के जरिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।


