


गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सरकार के कई मंत्री और विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे। सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक, करीबी और चाहने वाले भी घर पहुंचे। पूरे माहौल में गम और शोक दिखाई दिया।





मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ गिरिडीह में भी शोक की लहर है। सुदिव्य सोनू के निधन के निधन पर झारखंड सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
