सुनसान सड़क पर जोरदार टक्कर… बाइक के उड़े परखच्चे, दो इकलौते बेटों की दर्दनाक मौत!

बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पवित्र महतो और हीरो महतो की मौत हो गई। दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Baharagora Road Accident : बहरागोड़ा में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि भादुआ गांव के रहने वाले 19 वर्षीय पवित्र महतो और 20 वर्षीय हीरो महतो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी जामजुरकी नदी के पास सुनसान सड़क पर एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे।

हादसे की जगह सुनसान होने के कारण ग्रामीणों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया ने दोनों घायलों को आनन-फानन में झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सबसे दर्दनाक बात ये है कि दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।