


रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।





डॉ. वर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
डॉ. वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
