


पटना: छह सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य की उन दो महिला खिलाड़ियों को बधाई दी, जिनका चयन 16 से 20 सितंबर तक दक्षिण कोरिया में होने वाली विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।





मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोपालगंज की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन 2026 विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह बिहार और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।’’
