जेसीआई रांची ने ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आधिकारिक ब्रोशर लॉन्च किया

जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव 2026 का आधिकारिक ब्रोशर लॉन्च किया। मोराबादी मैदान में 1 से 7 अक्टूबर तक होने वाले 29वें व्यापार मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। यह उत्सव 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर से मोराबादी मैदान में आयोजित किया जायेगा। ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित किया गया। संस्था इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है।

जेसी अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने सभी का स्वागत किया, मुख्य अतिथि मेकॉन के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन थीं ।

इस समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन है। इसके साथ ही एक्सपो टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।

मंच संचालन जेसी सौरभ टांटिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने दिया एवं अनुरोध किया की इस 29वें संस्करण को सफल बनाने के लिए सहयोग दे ।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जेसीआई रांची की कोर टीम पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से चीफ को-ऑर्डिनेटर: जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) ब्रोशर रिलीज़ के प्रोजेक्ट चेयरमैन: जेसी देवेश जैन, जेसी शिवी तनेजा, जेसी अमन जैन, जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस) शामिल थे।

संस्था के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट चेयरमैन ने संयुक्त रूप से सभी सम्मानित सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस गरिमामयी ब्रोशर रिलीज समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। एक्सपो उत्सव के स्टॉल बुकिंग और अन्य आकर्षणों की विस्तृत जानकारी इसी कार्यक्रम के दौरान साझा की गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।