नाकामियां छिपाने के लिये विपक्ष को नया विशेषण देते हैं : मोदी की ‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष को नए विशेषण देते हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘‘नाराज फूफा’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना अपनी ‘‘नाकामियों’’ को छिपाने के लिए हर साल विपक्ष को नया विशेषण देने की उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के मंच का दुरुपयोग करने और शनिवार को आयोजित कॉलेज के शताब्दी समारोह को ‘‘एक और राजनीतिक प्रचार’’ में बदलने का आरोप लगाया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।