आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में कूदे एक ही परिवार के चार लोग, तीन की मौत; एक महिला को बचाया गया

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के नदी में कूदने से तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एलमंचिली (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने एक पुल से गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को तलाश अभियान के दौरान तीन शव मिले, जबकि स्थानीय मछुआरों ने एक महिला को बचाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे हुई।

अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “परिवार ने चिंचिनाडा स्थित पुल से गोदावरी नदी में छलांग लगा दी। तलाश अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक महिला को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया।”

उन्होंने बताया कि बचाई गई महिला की पहचान नंबूरी पद्मिनी (42) के रूप में हुई है और उसे रजोल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो मोटरसाइकिलें मिली हैं और उनके पंजीकरण नंबरों के आधार पर परिवार की पहचान तनुकू शहर के निवासियों के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पद्मिनी के पति नंबूरी श्रीनिवास (45) और उनके दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।