उप्र में 1.70 लाख गैर-शिक्षण कर्मचारियों, उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। फैसले से अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।