बिहार में उर्वरकों का संतुलित उपयोग बढ़ाने के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन

बिहार के पूर्वी चंपारण में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित किया गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोतिहारी स्थित आईसीएआर-महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने वर्ष 2026 के अभियान के तहत मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम गांव में किसानों के लिए जागरूकता और खेतों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।