अनिल कपूर ने फिल्म ‘नायक’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म ‘नायक’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने यह वीडियो साझा किया। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इसमें रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म सात सितंबर, 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेता अनिल कपूर ने शिवाजी राव की भूमिका निभाई थी।

कपूर ने सोमवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर यह पोस्ट साझा की और बताया कि उन्हें यह फिल्म करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नायक के 25 साल। शिवाजी राव के किरदार ने मुझे सिर्फ इसलिए आकर्षित नहीं किया था कि यह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर था। बल्कि इसलिए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने अपनी शक्ति का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए किया।”
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और इसे फ्लॉप घोषित किया गया था, लेकिन बाद में यह एक ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्म के रूप में उभरी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।