गुमला में मोटरसाइकल और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : जिले में एक मोटरसाइकिल के ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने के कारण, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को गुमला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बवा सुरसुरिया मोड़ के पास हुई। गुमला सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला स्थित सदर अस्पताल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के तौर पर हुई है और वे दोनों उसी पुलिस थाना क्षेत्र के गिंद्रा महुआटोली गांव के रहने वाले थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।