


रांची: शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर चैरिटेबल चार्म्स की चेयरपर्सन डॉ. ख्याति मुंजाल के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई की सामग्री एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई। उनके साथ समय बिताकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक और भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. ख्याति मुंजाल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है।





कार्यक्रम में चैरिटेबल चार्म्स की चेयरपर्सन रूपम झा, सचिव मौमिता चौधरी, कौशल विकास की चेयरपर्सन प्रभा सिंह, सरिता एवं अमृता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ बातचीत की, उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
रूपम झा ने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। समाज में शिक्षा और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौमिता चौधरी ने कहा कि बच्चों को केवल सुविधाओं की ही नहीं, बल्कि प्यार, प्रोत्साहन और विश्वास की भी जरूरत होती है। प्रभा सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास बच्चों को आत्मनिर्भर और मजबूत भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरिता ने कहा, हमारी छोटी-सी पहल भी किसी बच्चे के जीवन में खुशी और उसके भविष्य में एक नई उम्मीद ला सकती है।
