खूंटी के अड़की में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या, जंगल में फेंका शव

खूंटी में आठ माह की गर्भवती सीनिता की हत्या का आरोप प्रेमी सागर ओड़ेया पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में हत्या स्वीकारने का दावा किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने का दावा

खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव की आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। उसका शव रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में उसके प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है।

परिजनों के अनुसार, सीनिता और सागर के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों साथ भी रहते थे। इसी दौरान सीनिता गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह सागर पर अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसी बीच सागर की नजदीकी दूसरी युवती से बढ़ गई और वह उसे ढुकू प्रथा के तहत अपने घर ले आया।

बताया गया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद सीनिता 2 सितंबर को सागर के घर पंगुरा पहुंची थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। 6 सितंबर को पंगुरा जंगल में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम में उसके आठ माह की गर्भवती होने और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत होने की पुष्टि हुई।

मुरहू थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह सीनिता को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।