


संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार तिकड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को एक एपिक लव स्टोरी के तौर पर देखा जा रहा है।





‘रामायण’ के साथ रिलीज हो सकता है टीजर
फिल्म से जुड़ी नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ का टीजर नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे रणबीर कपूर की ही एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के साथ दिखाए जाने की चर्चा है। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों के लिए थिएटर में यह डबल ट्रीट होगी।
दिसंबर में ‘किंग’ के साथ ट्रेलर की तैयारी
टीजर के बाद फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर में शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ ‘लव एंड वॉर’ का ट्रेलर सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। हालांकि, इन रिलीज डेट्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है
21 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और भंसाली की भव्य फिल्ममेकिंग को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। फिल्म की घोषित रिलीज डेट 21 जनवरी 2026 बताई गई थी।
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
टीजर और ट्रेलर को लेकर सामने आई यह जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स पर आधारित है। मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही रिलीज प्लान पूरी तरह स्पष्ट होगा। ऐसे में फैंस की नजर अब भंसाली और उनकी टीम की अगली बड़ी घोषणा पर टिकी है।
