स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3: कैंडी-फ्लॉस नहीं, इस बार दिखेगा डार्क और इंटेंस अंदाज!

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

करण जौहर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का तीसरा पार्ट दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देने की तैयारी में है। जहां पहली फिल्म 2012 और दूसरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, वहीं तीसरे पार्ट का ट्रीटमेंट पहले की दोनों फिल्मों से काफी अलग बताया जा रहा है। इस बार ग्लैमर और हल्के-फुल्के कॉलेज ड्रामा के बजाय कहानी ज्यादा गंभीर और इंटेंस हो सकती है।

फिल्म नहीं, वेब सीरीज के रूप में होगी वापसी

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से जुड़ी सबसे बड़ी जानकारी इसका फॉर्मेट है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दोनों पार्ट फिल्मों के तौर पर बनाए गए थे, लेकिन तीसरा पार्ट वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने आएगा। इससे कहानी को ज्यादा विस्तार देने और किरदारों की जटिलताओं को गहराई से दिखाने का मौका मिल सकता है।

क्लास और यूफोरिया का दिखेगा असर

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ को नेटफ्लिक्स की ‘क्लास’ और ‘यूफोरिया’ के मिश्रण की तरह तैयार करने की कल्पना की जा रही है। यानी शो में अमीर और दबाव से जूझते युवा छात्रों की दुनिया, दोस्ती, रिश्तों की उलझन और भावनात्मक संघर्ष के साथ बोल्ड और प्रोवोकेटिव ट्रीटमेंट देखने को मिल सकता है।

किरदारों के रिश्तों में होंगे बड़े ट्विस्ट

तीसरे पार्ट में सिर्फ कॉलेज लाइफ और रोमांस ही कहानी का आधार नहीं होगा। युवाओं के बीच बढ़ता दबाव, बदलते रिश्ते, दोस्ती में टकराव और व्यक्तिगत संघर्ष कहानी को ज्यादा इंटेंस बना सकते हैं। यही वजह है कि मेकर्स इसे फ्रेंचाइजी के पुराने अंदाज से काफी अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं।

युवाओं के साथ ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

सूत्र के मुताबिक, इस तरह के यूथ-केंद्रित और एड्जी कंटेंट की अलग-अलग मार्केट में अच्छी ऑडियंस हो सकती है। ऐसे में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ सिर्फ पुरानी फ्रेंचाइजी के फैंस को ही नहीं, बल्कि नए दर्शकों को भी आकर्षित करने की कोशिश करेगा। हालांकि, सीरीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share This Article