‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुरुआती सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 112.35 करोड़ रुपये की कमाई की, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की वापसी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के शुरुआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आए। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे। ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 112.35 करोड़ रुपये हो गई है।

यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ की उस अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, धोखेबाजी और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इस शो के पहले सीजन के एक अनकहे अध्याय की ओर इशारा करती है। फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी हैं। ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नये कलाकारों के रूप में जोड़ा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।