जब अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर गिरा पूरा पानी, अक्षय कुमार को देना पड़ा अपना कुर्ता!

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में दोनों से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा सामने आया, जिसे सुनकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। अक्षय कुमार ने बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन उनके घर पहुंचे थे और उस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।

लोकलखंडवाला वाले घर पहुंचे थे बिग बी

अक्षय ने पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि जब अमिताभ बच्चन उनके लोखंडवाला स्थित घर आए थे, तब घर का माहौल बिल्कुल अलग हो गया था। उनके घर में काम करने वाला शख्स भी बॉलीवुड के इस दिग्गज स्टार को देखकर इतना उत्साहित हो गया कि पानी परोसते समय उससे बड़ी मजेदार गलती हो गई।

एक नहीं, चारों गिलास का पानी गिरा

अमिताभ बच्चन को पानी देने के दौरान घर का हेल्प इतना स्टारस्ट्रक हो गया कि उसने गलती से चारों गिलास का पानी अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर गिरा दिया। देखते ही देखते सुपरस्टार का पूरा कुर्ता भीग गया। यह स्थिति जितनी अजीब थी, उतनी ही मजेदार भी।

बिग बी को पहनना पड़ा अक्षय का कुर्ता

कुर्ता पूरी तरह भीग जाने के बाद अमिताभ बच्चन के सामने कपड़े बदलने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में अक्षय कुमार ने उनकी मदद की और अपना ही कुर्ता उन्हें पहनने के लिए दे दिया। अक्षय की यह दरियादिली वाला किस्सा सुनकर सेट पर मौजूद सितारे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

किस्सा सुनकर हंस पड़े अमिताभ, सैफ और प्रियदर्शन

अक्षय कुमार ने यह मजेदार किस्सा अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और प्रियदर्शन के सामने शेयर किया। घटना याद आते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। बॉलीवुड के इन बड़े सितारों से जुड़ा यह किस्सा दिखाता है कि ग्लैमर के बीच भी उनकी जिंदगी में ऐसे यादगार और मजेदार पल आते रहे हैं।

 

Share This Article