धोनी के फार्म हाउस से निकला 18 साल पुराना कोबरा मची अफरा-तफरी, किया गया रेस्क्यू

महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस में अचानक 18 साल पुराना कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। स्नेक रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस अचानक एक अलग वजह से चर्चा में आ गया। रातू के दलादिली स्थित फार्म हाउस परिसर में अचानक 18 साल पुराना कोबरा सांप नजर आने से वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई। सांप दिखाई देने के तुरंत बाद कर्मचारियों ने स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम फार्म हाउस पहुंची। टीम ने पहले सांप की लोकेशन का जायजा लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया

रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार पकड़े गए कोबरा की उम्र करीब 18 साल है। रेस्क्यू के दौरान उसके शरीर पर मामूली चोट आई थी। सांप को पकड़ने के बाद उसकी प्राथमिक देखभाल की गई। इसके बाद कोबरा को फार्म हाउस से दूर ले जाया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।