फीनिक्स (अमेरिका): राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वादा किया कि यदि रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल कर संसद के दोनों सदनों में नियंत्रण बरकरार रखती है तो प्रत्येक अमेरिकी वयस्क को 5,000 अमेरिकी डॉलर भेजे जाएंगे। नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप की पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए इसे असाधारण कदम माना जा रहा है।



