


लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।





भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
