इंजन में खराबी के बाद अलायंस एयर का विमान आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा

अलायंस एयर की प्रयागराज-दिल्ली उड़ान में एक इंजन खराब होने से आपात स्थिति में विमान उतारा गया, एटीआर 72-600 में सवार करीब 40 यात्री सुरक्षित बताए गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार अपराह्न आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित रूप से उतरा। एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है। सूत्र ने बताया कि विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंडिंग की। उड़ान की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अलायंस एयर की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।