जमीन के नीचे अब कोयला नहीं, पुरानी मशीनों का लोहा तलाशने का चल रहा खेल?

कतरास के रामकनाली में बीसीसीएल की जमीन खोदकर पुरानी मशीनरी निकालने का मामला सामने आया है। कथित लोहा तस्करी को लेकर इलाके में फिर सवाल उठने लगे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कतरास : रामकनाली ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-4 में जमीन खोदकर पुरानी मशीनरी निकालने का मामला सामने आया है। जमीन के भीतर दबी पुरानी मशीन को निकालने के लिए खुदाई की जा रही है और उसके बाद लोहे को बाहर निकालकर ले जाने की तैयारी है।ऐसे में रामकनाली क्षेत्र में कथित लोहा तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

इस इलाके में पहले भी लोहा और केबल चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में जमीन के अंदर दबी बीसीसीएल की पुरानी मशीनरी तक पहुंचकर उसे निकालने की कोशिश ने ‘लोहा सिंडिकेट’ की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीसीसीएल की जमीन में खुदाई कर पुरानी मशीनरी निकालने की अनुमति किसने दी? अगर अनुमति नहीं है, तो इतनी बड़ी मशीनरी जमीन से निकालने की कोशिश किसके संरक्षण में हो रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।