काहिरा: ईरान के एक वाणिज्यिक पोत पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केश्म द्वीप के निकट रविवार तड़के हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने भी बताया कि जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर एक प्रक्षेप्य से हमला हुआ, हालांकि उसने घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस घटना पर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। इससे पहले अमेरिका, ईरानी ध्वज वाले जहाजों पर हमला कर चुका है और वह ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखे हुए है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमले में एक व्यक्ति की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल हुए। घटना से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
