सीएसआईआर-आईएमएमटी गठजोड़ विकसित करेगा भारत का पहला पूरी तरह हाइड्रोजन आधारित डीआरआई संयंत्र

भारत में पहली बार पूरी तरह हाइड्रोजन से चलने वाले डीआरआई संयंत्र की तैयारी, सीएसआईआर-आईएमएमटी 207 करोड़ रुपये की परियोजना से इस्पात क्षेत्र का कार्बन उत्सर्जन घटाएगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: इस्पात क्षेत्र से कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए सीएसआईआर- खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमएमटी) पूरी तरह हाइड्रोजन से चलने वाले भारत के पहले डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) संयंत्र को विकसित करने के लिए 207 करोड़ रुपये की एक राष्ट्रीय पायलट परियोजना का नेतृत्व करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रतिदिन 20 टन क्षमता वाली इस प्रायोगिक परियोजना को इस्पात मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।