पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने गर्भवती होने की घोषणा की

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी साझा की है। माहिरा ने रविवार को अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। पोस्ट में वह अपना ‘बेबी बंप’ दिखाती नजर आईं। उन्होंने ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘हम योजनाएं बनाते हैं… और फिर ईश्वर की अपनी योजना होती है।’’

माहिरा ने अक्टूबर 2023 में सलीम करीम से विवाह किया था। इससे पहले उनकी शादी अली अस्करी से हुई थी और उनका एक बेटा अजलान अस्करी है। अली और माहिरा का बाद में तलाक हो गया था। माहिरा ने फिल्म ‘बोल’ से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन ‘हमसफर’ सीरीज में निभाई उनकी भूमिका ने उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाई।

माहिरा ने 2017 में फिल्म ‘रईस’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। वह हिंदी की कुछ अन्य फिल्मों में भी काम करने वाली थीं, लेकिन 2016 के उरी हमले के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण वह इनमें काम नहीं कर पाईं। पहलगाम में 2025 में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार राजनीतिक तनाव बढ़ने पर भारत में पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया खातों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।