दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गए छात्र की फॉल में डूबने से हुई मौत

रांची से दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने रिमिक्स फॉल पहुंचा 19 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया, मौत हुई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रिमिक्स फॉल में शनिवार को नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा सरना टोली निवासी निलेश कच्छप के रूप में हुई है. वह पुरुलिया रोड स्थित संत अलोइस प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटर का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, निलेश शनिवार सुबह करीब दस दोस्तों के साथ चार बाइक से रिमिक्स फॉल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद सभी फॉल में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान निलेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे डूबता देखकर साथियों ने शोर मचाया, आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उसकी तलाश शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। करीब एक बजे निलेश को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे तत्काल मारंगहादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

निलेश ने पिता से कहा था स्कूल जा रहा हूं

निलेश के पिता सुशील कच्छप सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि निलेश सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था. बाद में वह दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल चला गया.

परिजनों के मुताबिक, निलेश को तैरना भी नहीं आता था. हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।