JSSC-CGL फर्जीवाड़े में देवघर से सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार, 24 अभ्यर्थियों से कनेक्शन का आरोप

देवघर में JSSC-CGL फर्जीवाड़े के आरोप में सचिवालय क्लर्क सुधाकर यादव गिरफ्तार, अभ्यर्थियों के दस्तावेज बरामद; हजारीबाग में 1200 अभ्यर्थियों की तैयारी और कथित पेपर रटाने का खुलासा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JSSC CGL Scam: देवघर में पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाके में छापेमारी कर सचिवालय में कार्यरत क्लर्क सुधाकर यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से कई अभ्यर्थियों के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में सुधाकर यादव का कनेक्शन करीब दो दर्जन अभ्यर्थियों से सामने आने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुधाकर यादव मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है और वर्ष 2018 से रांची सचिवालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। बाद में उसका तबादला दुमका कर दिया गया, जिसके बाद वह देवघर में रह रहा था।

जांच एजेंसी को शक है कि आरोपी को कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी और इसी वजह से वह देवघर में छिपकर रह रहा था। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि हजारीबाग में करीब 1200 अभ्यर्थियों को एक जगह रखकर JSSC-CGL की तैयारी कराए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के सवाल-जवाब पहले से रटाए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CID की टीम भी देवघर पहुंच सकती है। स्थानीय पुलिस से पूछताछ के बाद आरोपी को रांची ले जाकर कथित नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच आगे बढ़ने के बाद ही साफ होगा कि सुधाकर यादव की भूमिका कितनी बड़ी थी और इस कथित फर्जीवाड़े के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

JSSC-CGL फर्जीवाड़े से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।