रांची: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के चयन को लेकर प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा रांची के डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में होगी। इसके लिए झारखंड राज्य हज समिति ने तैयारी शुरू कर दी है।
झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।
चयन परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं की तैयारी करायी जाएगी। योजना के तहत कुल 80 सीटों पर चयन होना है। इनमें जेपीएससी की तैयारी के लिए 40 और जेएसएससी की तैयारी के लिए 40 सीटें निर्धारित हैं।

