धनबाद : बरवाअड्डा के साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में चल रही नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मौके से कच्चा स्प्रीट, नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक नकली शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर थाना पहुंचाया है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
बरवाअड्डा में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।
