शिमला के चूड़धार जंगल में रास्ता भटके पंजाब-हरियाणा के चार श्रद्धालु सुरक्षित बचाए गए

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला : पंजाब एवं हरियाणा के चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। ये श्रद्धालु शिमला जिले में चूड़धार चोटी से लौटते समय घने जंगल में रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बचाए गए श्रद्धालुओं की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी राहुल (26) और उनकी पत्नी मधु (24) तथा पंजाब के मोहाली निवासी राहुल (22) और संकेत (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के जरिए शिमला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि चूड़धार से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद चौपाल थाने की पुलिस टीम ने घने जंगल वाले इलाके में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने इलाके में तलाश जारी रखी और आधी रात के आसपास पाताल खड्ड के निकट पंजाब के दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया।

अभियान के दौरान पुलिस को एक दंपति के भी जंगल में रास्ता भटकने की सूचना मिली। बचाव दल ने तलाश जारी रखी और अंततः उन्हें खोजकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।