हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में रणनीतिक रूप से अहम और द्वीपों पर कब्जा किया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काहिरा : यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में रणनीतिक रूप से अहम कुछ और द्वीपों पर कब्जा कर लिया है जिससे इस प्रमुख समुद्री व्यापार मार्ग पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई है। यमन सरकार और हूती अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दो सरकारी अधिकारियों और एक हूती अधिकारी के अनुसार, विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित ‘ग्रेटर हनीश’ और ‘लेसर हनीश’ द्वीपों पर अपने लड़ाकों को तैनात कर दिया है। अधिकारियों ने उनकी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि सरकार समर्थक सैकड़ों सैनिकों के द्वीपसमूह से हटने के बाद हूतियों ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया।

हूतियों ने सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकारी बलों से मोखा बंदरगाह शहर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के भीतर स्थित मायून द्वीप का कब्जा भी पिछले सप्ताह छीन लिया था। इसके बाद अब इन द्वीपों पर भी उनका नियंत्रण हो गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।