निर्मला सीतारमण चेन्नई में एमजीआर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को चेन्नई में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह संस्कृत हेरिटेज मॉडल की शुरुआत करेंगी, जो कृत्रिम मेधा आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को चेन्नई में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण अपने कार्यक्रमों की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर वलपन्नाचवड़ी स्थित ‘डॉ. एम जी आर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर करेंगी। इसके बाद दोपहर में वित्त मंत्री मायलापुर स्थित मद्रास संस्कृत कॉलेज जाएगी जहां वह संस्कृत हेरिटेज मॉडल की शुरुआत करेंगी। इस नए कृत्रिम मेधा-आधारित ‘लार्ज लैंग्वेज मॉडल’ की शुरुआत शाम चार बजे की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।